Madhya Pradesh
ठंड के चलते बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्राइमरी स्कूलों में अवकाश

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों में समय सारणी में बदलाव किया गया है। जिले के अमरकंटक में सुबह ओस की बूँदें जम रही हैं और न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। ठंड के कारण स्कूली बच्चों और अभिभावकों को परेशानी हो रही थी। उनकी मांग पर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत 22 और 23 दिसंबर 2025 को कक्षा 1 से 5 तक के प्राइमरी स्कूलों में पूर्ण अवकाश रहेगा। साथ ही दो पाली में संचालित स्कूलों की सुबह की शिफ्ट अब 09:30 बजे से संचालित होगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।







