ChhattisgarhCrime

पुजारी की हत्या करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

Share

तखतपुर। न्यायधानी बिलासपुर के तखतपुर में परसाकापा स्थित पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के 12 घंटे के भीतर ही पुलिस ने हत्या में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। हत्या का मुख्य कारण पुजारी और आरोपी की पत्नी के बीच अवैध संबंध बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात तखतपुर थाना क्षेत्र के सूरीघाट में पाठ बाबा मंदिर परिसर में पुजारी की लाश खून से लथपथ पाई गई। उसके सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान भी मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्कॉड और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं एसएसपी राजनेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शुरुआती जांच में महत्वपूर्ण सुराग जुटाए और आरोपियों की पहचान में जुट गई। मामले में जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सुरेश धुरी की पत्नी के साथ मृतक पुजारी का अवैध संबंध था। मंदिर के सामने खेत में अधिया खेती के दौरान आरोपी सुरेश धुरी की पत्नी के साथ उसका अवैध संबंध हो गया था। इस आरोपी और उसकी पत्नी का 6 महीने पहले सामाजिक तलाक हो गया था। आरोपी को मृतक से इसी अवैध संबंध के कारण बैर था।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button