Chhattisgarh

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू

Share

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह उनका सरगुजा संभाग का दूसरा दौरा है, जबकि इससे पहले लगभग सात दशक पहले देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद यहां के पंडोनगर गांव आए थे। राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 11:20 बजे झारसुगुड़ा से सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगी और वहां से सड़क मार्ग से पीजी कॉलेज मैदान जाएंगी, जहां कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य गणमान्य उपस्थित रहेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ करेंगी और विभिन्न जनजातीय नायकों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करेंगी। कार्यक्रम के बाद वे दोपहर 12:40 बजे अंबिकापुर से वीर सुरेंद्र साय एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button