Chhattisgarh
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा जशपुर से मांझाटोली पहुंचेगी ‘कार्तिक जतरा’ समारोह में

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज झारखंड दौरे पर रहेंगी और मांझाटोली में आयोजित अंतर्राज्यीय जनसांस्कृतिक समागम समारोह ‘कार्तिक जतरा’ में शामिल होंगी। इसके लिए वह पहले छत्तीसगढ़ के जशपुर पहुंचेंगी, जहां आगडीह हवाई पट्टी पर उन्हें पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना किया जाएगा। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जशपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और हर जगह पुलिस बल तैनात है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर के लिए रवाना होंगे और सुबह स्वर्गीय कार्तिक उरांव की मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे 11.40 बजे बगीचा, रायडीह में आयोजित अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक संगम समारोह में पहुंचेगे।







