ChhattisgarhRegion

24 को आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विस के सदस्यों को करेंगी संबोधित

Share


रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करने के लिए आ रही है।
राष्ट्रपति भवन से जारी पोटोकॉल के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को दो घंटे रायपुर में रहेंगी। वह करीब सुबह 10.30 बजे माना पहुंचेंगी। एयरपोर्ट में स्वागत औपचारिकता के बाद मुर्मू 11 बजे सीधे विधानसभा पहुंचेगी जहां गार्ड ऑफ ऑनर के बाद सभी सदस्यों के साथ ग्रुप फोटो होगा। इसके बाद राष्ट्रपति, सदन में अध्यक्षीय आसंदी पहुंचेंगी। करीब 40-50 मिनट के संबोधन के बाद सीधे माना एयरपोर्ट पहुंचेंगी जहां से वे दिल्ली लौट जाएंगी। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वरिष्ठ सचिवों के साथ बैठक कर मुर्मू के दौरे की तैयारियों का रिव्यू किया।
श्रीमती द्रौपदी मुर्मू देश की तीसरी राष्ट्रपति होंगी जो सदन के भीतर संबोधित करेंगी। इनसे पहले स्व. डॉ कलाम, प्रतिभा पाटिल संबोधित कर चुकीं हैं। राष्ट्रपति रहते नवंबर 2012 में स्व प्रणव मुखर्जी भी रायपुर आ चुके हैं लेकिन उन्होंने संबोधित नहीं किया था। उनके साथ विधायकों का फोटो सेशन हुआ था।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button