ChhattisgarhRegion

बस्तर परिवहन संघ चुनाव में अपना पैनल के प्रदीप पाठक अध्यक्ष निर्वाचित हुए

Share

जगदलपुर। बस्तर परिवहन संघ के सदस्यों ने शनिवार की रात घोषित नतीजों में अपना पैनल के प्रत्याशियों ने सभी पदों पर जीत दर्ज की है। प्रदीप पाठक अध्यक्ष पद के लिए चुने गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कन्हैया झा को करीब 472 मतों से हराया। अध्यक्ष पद पर प्रदीप पाठक ने 932 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी को बड़े अंतर से हराते हुए लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की।बीती रात 12.30 बजे अंतिम परिणाम जारी होते ही संघ दफ्तर के सामने आतिशबाजी और मिठाईयां खिलाने का दौर शुरू हुआ। देर रात तक वहां जश्न का माहौल रहा। सभी एक दुसरे को गले लगाकर जीत की बधाई देते रहे। बस्तर परिवहन संघ के अध्यक्ष पद जीत हासिल करने के बाद प्रदीप पाठक ने कहा कि पद संभालने के बाद सबसे पहले उनका लक्ष्य परिवहन व्यवसाय को प्रगति पर लाना है। परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए परिवहन के नए रास्ते तलाशने जरूरी हैं।
सचिव पद पर सुखदेव सिंह (948 वोट) और कोषाध्यक्ष पद पर जगन झनवार (879 वोट) ने भी शानदार जीत हासिल की। सभी प्रमुख पदों पर अपना पैनल का कब्जा रहा, जिससे संगठन में उनकी मजबूत पकड़ साफ दिखाई दी। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कड़ी टक्कर के बीच महेंद्र सिंह नयन (889 वोट) और संयुक्त सचिव पद पर संतोष सिंह (951 वोट) ने सबसे अधिक मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। कुल मिलाकर हर पद पर अपना पैनल के उम्मीदवारों का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा और विपक्ष पूरी तरह पिछड़ गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button