Chhattisgarh

मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना में घटिया निर्माण और भष्टाचार की खुलासाः सड़क में जगह-जगह दरारे

Share

कवर्धा में मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत बने विकास कार्य में गंभीर लापरवाही और भष्टाचार की खबर सामने आई है। ग्राम सैगोना से चर्च झारिया समाज भवन तक लगभग 500 मीटर लंबाई की सीसी सड़क का निर्माण 32 लाख 53 हजार रुपए की लागत से किया जा रहा था, लेकिन निर्माण के महज 15 दिनों के भीतर सड़क में जगह-जगह दरारें पड़ने लगीं। ग्रामीणों का कहना है कि बिना बारिश के ही सड़क फटने लगी है, जिससे गुणवत्ता और टिकाऊपन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ठेकेदार आई के कन्सट्रक्शन पर मनमानी करने और गुणवत्ता की अनदेखी करने का आरोप है। निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है और नाली निर्माण भी लंबित है। इस दौरान अधिकारी भी किसी ध्यान देने में विफल रहे। ईई सुरेश पटेल ने बताया कि सैगोन में सड़कों में दरारें पड़ गई हैं और तुरंत एसडीओ को जांच के लिए भेजा जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button