Madhya Pradesh

विधानसभा में महिला सम्मान को लेकर सियासी विवाद, उमंग सिंघार ने जताया विरोध

Share

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राजस्व मंत्री करण वर्मा पर सियासी निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा कि लाडली बहनों के स्वाभिमान पर चोट पहुँचाना अब भाजपा नेताओं की कार्यशैली बनती जा रही है। मंत्री करण वर्मा द्वारा लाड़ली बहनों को मंच पर बुलाने और न आने पर “नाम काटने” जैसी धमकी देने को केवल गैर-जिम्मेदार बयान नहीं बल्कि सत्ता के दुरुपयोग और महिला-विरोधी मानसिकता का स्पष्ट प्रमाण बताया गया। उमंग सिंघार ने यह भी सवाल उठाया कि पहले सरकार ने ₹3000 देने के बड़े वादे किए, जो बाद में ₹1500 पर अटक गए, और आज जब बहनें अपना हक़ मांग रही हैं तो उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘संस्कारों’ की दुहाई देने वाली भाजपा पार्टी के मंत्री स्वयं अपने बयानों से सुशासन की असली तस्वीर सामने ला रहे हैं। इसके पहले भी भाजपा मंत्री विजय शाह द्वारा लाडली बहनों और कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा चुकी हैं, लेकिन पार्टी ने तब भी चुप्पी साध रखी थी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button