Chhattisgarh
रायगढ़ में देह व्यापार गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायगढ़ जिले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शहर के पॉश इलाके केलो विहार में चल रहे एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर हुई रेड से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर अवैध देह व्यापार कराया जा रहा है। इस पर चक्रधरनगर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने रणनीति बनाकर छापा मारा। छापे के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री और मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस अब गिरोह के अन्य संबंधों की जांच में जुटी है।







