Chhattisgarh

व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए सट्टा चलाने वाली महिलाओं पर पुलिस की कार्रवाई

Share

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो महिला सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वार्ड क्रमांक 01, शिवाजी कॉलोनी में मुखबिर की सूचना पर नन्दिनीन उर्फ़ नीलू गुप्ता को घर के सामने अंकों पर सट्टा खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा और मौके से सट्टा-पट्टी, नगद रकम और पेन जब्त किए। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। दूसरी गिरफ्तारी वार्ड क्रमांक 05, लोहाराना देवारपारा क्षेत्र में पूजा बांधेकर के खिलाफ की गई, जिन्हें अलग प्रकरण में सट्टा गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया और पुलिस ने उनके विरुद्ध पृथक अपराध पंजीबद्ध किया। जांच में पता चला कि दोनों आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर विभिन्न ग्रुपों के माध्यम से “खाईवाली” नाम से सट्टा संचालन कर रही थीं, जिसके जरिए सट्टा खेलने और खिलाने वाले अन्य व्यक्तियों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button