Chhattisgarh

पुलिस की दबिश में पकड़ा गया अवैध हुक्का बार, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Share

जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चकरभाठा क्षेत्र के होटल शिवा इन की छत पर चल रहे हुक्का बार पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही होटल के मैनेजर ने हुक्का की चिलम और फ्लेवरयुक्त तंबाकू को फ्रीज में छिपाने की कोशिश की, लेकिन तलाशी के दौरान पुलिस ने हुक्का पॉट, चिलम और तंबाकू बरामद कर लिया। सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर होटल और बार में अवैध हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सूचना मिली थी कि होटल शिवा इन की छत पर हुक्का बार संचालित किया जा रहा है, जिसके बाद रविवार रात पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही होटल स्टाफ ने हुक्का पी रहे लोगों को वहां से भगा दिया और सामान छिपाने लगे, लेकिन किचन की तलाशी में भारी मात्रा में फ्लेवरयुक्त तंबाकू और हुक्का-चिलम बरामद हो गए। पुलिस ने इन्हें जब्त कर होटल मैनेजर सिद्धार्थ गुप्ता (39) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button