दिव्यांगों पर पुलिसिया कार्रवाई की सदन में गूंज, संगीता सिन्हा ने उठाया मसला

रायपुर। राजधानी में दिव्यांगजनों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने पुलिस-प्रशासन की बर्बरता करार दिया। उन्होंने दिव्यांगजन पर बर्बरता करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की मांगों को सरकार सुने और पूरा करे।
कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने सदन में दिव्यांगजनों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अपनी मांगों को लेकर विधानसभा तक पहुंचे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने बर्बरतापूर्वक की। मुंगेली के एक दिव्यांग का हाथ टूट गए और कपड़े भी फट गए। कई ऐसे दिव्यांगजन है जिनका मोबाइल छीनकर तोडा गया। उन्होंने सवाल किया कि पुलिस प्रशासन किसके आदेश पर यह कार्रवाई कर रही है? सुप्रीम कोर्ट का भी आदेश है। पुलिस किसी पर हाथ नहीं उठा सकती। यह सुप्रीम कोर्ट और संविधान का उल्लंघन है। सरकार दिव्यांगजन पर बर्बरता करने वालों पर कार्रवाई करें।
