पुलिस की कार्यवाई, 101 फरार वारंटी चढ़े हत्थे

कोरबा। एसपी के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल की है। दो दिन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 101 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनमे से 12 स्थाई वारंटी और 89 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।
इससे अपराधियों में हड़कंप है। इस विशेष अभियान में थाना उरगा, कोतवाली, बालको, पाली, दर्री, करतला, हरदीबाजार, कुसमुंडा, दीपका, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन रामपुर, कटघोरा, बांगो सहित पुलिस चौकी कोरबी, जटगा, मोरगा, मानिकपुर और CSEB चौकी की सक्रिय भूमिका रही।
इस अभियान में थाना उरगा, बालको और बांकीमोंगरा ने सर्वाधिक वारंट तामील किए। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही, वारंट तामील करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत किए जाने की भी घोषणा की गई है।
