Madhya Pradesh
बीजेपी नेता के फार्म हाउस से जहरीली शराब बरामद, फोरेंसिक रिपोर्ट ने किया खुलासा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बीजेपी नेता सुरेंद्र सिंह तोमर के फार्म हाउस से जब्त शराब जहरीली पाई गई है। यह खुलासा फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की रिपोर्ट में हुआ। दरअसल, आबकारी विभाग की टीम ने 26 अक्टूबर 2025 को घाटीगांव क्षेत्र में हाइवे पर स्थित फार्म हाउस पर छापा मारा था, जहाँ से 36 ड्रम और 313 केन में भरी कुल 22,850 लीटर ओपी, 220 पेटी विहस्की, मशीनें और अन्य सामग्री जब्त की गई थी। रिपोर्ट मिलने के बाद आबकारी विभाग सक्रिय हुआ और आरोपी फैक्ट्री मास्टरमाइंड सोनीपत के कांग्रेस नेता रणदीप मलिक और अमित कुमार को पकड़ने के लिए टीमें रवाना करने वाली है। रणदीप मलिक पर अंतरराज्यीय तस्करी के 15 मामले पहले से दर्ज हैं। मामले की जांच और कार्रवाई अब तेज कर दी गई है।







