Politics

3 लाख से ज्यादा नवयुवकों से पीएम मोदी करेंगे संवाद : भगत

Share

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी कार्य योजना बताई। उन्होंने कहा कि भाजयुमो द्वारा नव मतदाता सम्मेलन किया जा रहा है। इस अभियान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 जनवरी 2024 को पूरे देशभर के 5000 एवं छत्तीसगढ़ के 176 स्थानों के नव मतदाताओं से लाइव कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़ेंगे। इसमें 3 लाख से ज्यादा नवयुवकों से प्रधानमंत्री मोदी सीधे संवाद करेंगे।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा है कि नमो एप से युवा जुड़कर प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के 10 वर्षों की जन कल्याणकारी नीतियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए एप के माध्यम से 100 दिन का चैलेंज कार्यक्रम रखा जा रहा है। इससे जुड़कर जो युवा उस चैलेंज को पूरा करते हुए शीर्ष पर रहेंगे, उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का अवसर मिलेगा।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में भाजयुमो आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस चुका है और प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में जनता के आशीर्वाद से कमल खिलाएंगे। युवा मोर्चा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति के तहत कार्ययोजना बनाई है।

इसमें मंडल सशक्तीकरण अभियान, नव मतदाता सम्मेलन, प्रदेश प्रोफेशनल युवा सम्मेलन, प्रदेश क्रीड़ा संगोष्ठी आदि विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से जनता तक पहुँचने का लक्ष्य है। 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 सीट जीतेंगे और केंद्र में पुनः मोदी प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे। भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में भारत शीर्ष स्थान में पहुँचा है। आज सभी युवा प्रधानमंत्री से मिलने व सुनने को आतुर रहते हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button