बालको अस्पताल में हो सकेगा प्लास्टिक कॉस्मेटिक सर्जरी

कोरबा। प्लास्टिक और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की सुविधा अब कोरबा के बालको अस्पताल में भी उपलब्ध हैं। अस्पताल से नए प्लास्टिक सर्जन डॉ. सी. साई कुमार के जुड़ने से जिले के मरीजों को कहीं बाहर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
डॉ. कुमार शिजा हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट इम्फाल से प्रशिक्षित हैं। इस क्षेत्र में उनको छह वर्षों का अनुभव है। वे चेहरे के पुनर्निर्माण सर्जरी, जन्मजात विकृतियों, दुर्घटना या जलने और कॉस्मेटिक सर्जरी के विशेषज्ञ हैं।
बालको अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिन्हा ने कहा कि अब नाक, चेहरे, गाल, कान, ठुड्डी, होंठ और ब्रेस्ट जैसी जटिल सर्जरी भी जिले में ही होगी। प्लास्टिक सर्जरी केवल शरीर को आकर्षक रूप देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे मरीजों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
उन्होंने कहा कि बालको अस्पताल का उद्देश्य जिले के लोगों को घर के पास ही उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है।
