ChhattisgarhMiscellaneous

डीजे बंगले की छत का प्लास्टर गिरा, गार्ड घायल

Share

रायगढ़। घड़ी चौके स्थित जिला न्यायालय निवास के भीतर पुराने भवन की छत का प्लास्टर गिरने से गार्ड घायल हो गया। गार्ड के पैरों में चोंट आई है। गनीमत है कि सिर पर किसी तरह की चोट नहीं लगी है। इस भवन की मरम्मत का जिम्मा लोक निर्माण विभाग का है। विभाग काफी लंबे समय से इस भवन की मरम्मत की उपेक्षा कर रहा है। देखरेख के अभाव में भवन जर्जर होने लगा है। मिली जानकारी के अनुसार जिला न्यायाधीश निवास में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान उक्त भवन के भीतर ही मौजूद था। इसी बीच छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। मरम्मत और देख रेख के न होने के कारण भवन जर्जर हो चुका है। छत का प्लास्टर उखड़ने से सरिया बाहर निकल आया है। जिसमे जंग लग चुका है। ऐसे भवन में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करना उनके जीवन से खिलवाड़ है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button