ChhattisgarhRegion

18 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प, 980 पदों पर होगी भर्ती

Share

कोण्डागांव। जिला प्रशासन कोण्डागांव द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने हेतु 18 फरवरी 2026 को प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कैम्प के माध्यम से कुल 980 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को नियोजक द्वारा निर्धारित अवधि का प्रशिक्षण प्रदान कर नियोजन किया जाएगा।
कैम्प में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहकर साक्षात्कार के माध्यम से चयन करेंगे। जिसमें एलएंडटी द्वारा निर्माण परियोजनाओं हेतु बढ़ई के 50 पद, राजमिस्त्री के 50 पद, बार बेंडिंग के 50 पद एवं स्टील फिक्सिंग के 50 पद, इलेक्ट्रिकल के लिए 50 के लिए भर्ती की जाएगी। कार्य स्थल पनवेल मुंबई निर्धारित है और न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 35 वर्ष। प्रशिक्षण उपरांत 16 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन, साथ ही आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।
वहीं लिविवान साल्यूशन प्रा.ली. द्वारा एसेम्बली ऑपरेटर के 100 पद (महिला), प्रोडक्शन एसेंबली क्वालिटी के 100 पद, प्रोडक्शन एसेंबली क्वालिटी के 100 पद, प्रोडक्शन एसेंबली क्वालिटी के 30 पद ( महिला ), प्रोडक्शन एसेंबली क्वालिटी के 100 महिला एवं 100 पुरुष पदों पर भर्ती, वहीं प्रशिक्षणार्थी के 200 पदों की जायेगी जिसमें शैक्षणिक योग्यता 10वीं से आईटीआई एवं अन्य डिप्लोमा, आयु सीमा 18 से 30 वर्ष, आवास एवं भोजन सुविधा, कार्य स्थल तमिलनाडु चेन्नई।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथसमस्त शैक्षणिक दस्तावेज़, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, 02 पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रतियां लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हों। जिला प्रशासन ने जिले के अधिक से अधिक युवक-युवतियों से इस प्रशिक्षण सह प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेकर रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button