Chhattisgarh

रायपुर में प्लेसमेंट कैंप 23 मार्च को100 से अधिक पदों पर भर्ती का मौका

Share

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इस जॉब फेयर में 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

इस कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी Vodafone Idea Limited द्वारा 100 अर्बन प्रमोटर पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें पुरुष और महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। चयनित उम्मीदवारों को 10,000 से 20,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा पेस्ट कंट्रोल टेक्नीशियन के 5 पदों के लिए भी भर्ती होगी, जिनके लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास निर्धारित है और वेतन 10,000 से 14,000 रुपये प्रतिमाह रहेगा।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा, आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ कैंप में उपस्थित हो सकते हैं। इस जॉब फेयर में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल e-Rojgar Portal पर पंजीकरण अनिवार्य है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button