ChhattisgarhCrimeRegion

विवाह समारोह से लौट रही पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की हुई मौत, 37 घायल

Share

जगदलपुर। बस्तर जिले के घोटिया थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम ढाबामारी के पास मंगलवार की सुबह विवाह समारोह से लौट रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलट गई, इस हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 37 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ ही बचाव दल मौके पर पहुंचकर घायलों को लोहंडीगुड़ा अस्पताल में प्रथमिक उपचार के बाद मेकॉज लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार सिरिसगुड़ा निवासी एक परिवार अपने गांव के लोगों के साथ सोमवार को गांव के ही रामधर कि पिकअप वाहन में नारायणपुर जिले के ओरछा के रेंगाबेड़ा में विवाह समारोह में गए हुए थे, विवाह का कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंगलवार की सुबह जब पिकअप में सब वापस आ रहे थे तभी घोटिया थाना क्षेत्र के ढाबामारी के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई।इस दुर्घटना में मृतकों की पहचान सिबो और मिटको के रूप में हुई है, जबकि अन्य 37 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मामले की जांच में प्राथमिक तौर पर ओवरलोडिंग और वाहन के असंतुलन से हादसे की वजह माना जा रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button