ChhattisgarhCrime
पिकअप हुआ हादसे का शिकार, दो ग्रामीणों की मौत 37 घायल

जगदलपुर। लोहंडीगुड़ा थाने के घोटिया चौकी के ढाबामारी में शादी समारोह से वापस लौट रहा पिकअप हादसे का शिकार हो गया। इस घटना में दो ग्रामीणों की मौत हो गई और 37 अन्य ग्रामीण घायल हो गए हैं।
सिरिसगुड़ा के ग्रामीण ओरछा के रेंगाबेड़ा में आयोजित शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे में घायल ग्रामीणों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा ले जाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मृतकों की पहचान सिबो और मिटको के रूप में हुई है। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को भी एक ट्रैक्टर पर 50 ग्रामीण सवार होकर मेला जा रहे थे। ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 15 ग्रामीण घायल हो गए, इनमे से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।







