ChhattisgarhRegion

सुशासन तिहार में मिले आवेदन पर पीएचई की त्वरित कार्यवाही, खोदा नया ट्यूबवेल

Share

रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने सुशासन तिहार में पेयजल समस्या और नए नलकूप खनन की मांग पर तत्काल कार्यवाही करते हुए ग्राम मोहतरा में ट्यूबवेल खनन कराकर पेयजल की समस्या दूर की। मुंगेली जिले के मोहतरा के ग्रामीण भीषण गर्मी और लगातार गिरते भू-जल स्तर के बीच लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे थे। हैंडपंपों के सूख जाने से लोगों को दूर-दराज और दुर्गम स्थानों से पानी लाना पड़ता था।

 ’भीषण गर्मी में संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को मिला स्वच्छ पेयजल’


सुरेठा ग्राम पंचायत के आश्रित गांव मोहतरा में सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में पेयजल समस्या को लेकर आवेदन मिलने पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने तत्काल गांव का सर्वे कराया। सर्वे में पता चला कि भीषण गर्मी के कारण करीब 100 ग्रामीण गंभीर पेयजल संकट से प्रभावित हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने त्वरित कार्यवाही कर गांव में नया ट्यूबवेल स्थापित किया। अब नए ट्यूबवेल से ग्रामीणों को आसानी से स्वच्छ पेयजल मिल है। राज्य शासन का सुशासन तिहार वास्तव में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने वाला अभियान साबित हो रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button