ChhattisgarhRegion

ओएचपी में शून्य दुर्घटना, शून्य ब्रेकडाउन लक्ष्य हेतु प्रदर्शन सुधार कार्यशाला आयोजित

Share

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन- ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में ओर हैंडलिंग प्लांट (ओएचपी) के लिए शून्य दुर्घटना, शून्य ब्रेकडाउन थीम पर आधारित प्रदर्शन सुधार कार्यशाला (पीआईडब्ल्यू) का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में ओएचपी के यांत्रिक, परिचालन एवं विद्युत विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और परिचालन उत्कृष्टता के प्रति अपने सामूहिक प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित किया।महाप्रबंधक प्रभारी (एचआर-एल एंड डी) श्री संजीव श्रीवास्तव ने स्वागत उदबोधन दिया।
कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री राकेश कुमार ने कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा कि संयंत्र की निर्बाध कार्यप्रणाली के लिए विश्वसनीयता, सुरक्षा और टीम भावना अनिवार्य है। उन्होंने मानसून के मद्देनज़र सक्रिय अनुरक्षण और जवाबदेही आधारित कार्यसंस्कृति को अपनाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।मुख्य महाप्रबंधक (ओएचपी) श्री सजीव वर्गीज़ ने अपने संबोधन में कार्यशाला से अपेक्षाओं को स्पष्ट करते हुए आधुनिक तकनीकों, विशेषकर एआई आधारित अलर्ट प्रणाली के उपयोग के माध्यम से स्मार्ट एवं विवेकपूर्ण कार्य संस्कृति अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रतिबद्धता से शून्य दुर्घटना एवं शून्य ब्रेकडाउन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा प्राथमिकताओं से ऊपर एक स्थायी मूल्य है और इसे कार्यसंस्कृति का मूल आधार बनाया जाना चाहिए।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button