Madhya Pradesh

पेंच टाइगर रिज़र्व की ‘लंगड़ी बाघिन’ टी-20 का निधन, 17 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Share

Pench Tiger Reserve की प्रसिद्ध और वरिष्ठ बाघिन T-20 Tigress, जिसे पर्यटक “लंगड़ी बाघिन” के नाम से जानते थे, का प्राकृतिक कारणों से निधन हो गया। वर्ष 2008 में जन्मी इस बाघिन की उम्र करीब 17 वर्ष थी और वह कर्माझिरी रेंज के बाइसन बीट अंतर्गत जोड़ा मुनारा कैंप के पास मृत अवस्था में पाई गई। बताया गया कि सामने के पंजे में जन्मजात विकृति के कारण वह हल्का लंगड़ाकर चलती थी, जिससे उसे “लंगड़ी बाघिन” के नाम से पहचान मिली। यह बाघिन विश्व प्रसिद्ध Collarwali Tigress की बहन थी और अपने जीवनकाल में उसने कुल 10 शावकों को जन्म दिया, जिन्होंने पेंच और आसपास के क्षेत्रों में बाघों की संख्या बढ़ाने में अहम योगदान दिया। उम्र अधिक होने के कारण वह काफी समय से कमजोर हो चुकी थी और अंततः वृद्धावस्था के कारण उसकी मृत्यु हो गई। पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने वन अधिकारियों और चिकित्सकों की मौजूदगी में निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद उसे सम्मानपूर्वक विदाई दी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button