ChhattisgarhPolitics

बस्तर के ब्लू प्रिंट पर पीसीसी चीफ बैज ने उठाए सवाल

Share

रायपुर। बस्तर 2.0 के ब्लूप्रिंट पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सीएम साय ने पीएम मोदी से मुलाक़ात कर बस्तर के विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा है। उस ब्लू प्रिंट में राज्य सरकार पर बकाया 22 हजार करोड़ रुपए को माफ करने के लिए लिखे या नहीं। नक्सल मुक्त पंचायतों को एक-एक करोड़ देना है। क्या उस को राशि देने की चर्चा उस ब्लू प्रिंट में है, या नहीं, पहले यह बतायें।
इस दौरान दीपक बैज ने कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के बयान पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के नेता-कार्यकर्ताओं को गद्दार साबित करने में लगे हैं। फ्लाई ओवर और चौड़ीकरण के लिए घमासान बीजेपी नेताओं में मचा है। केदार कश्यप को यह पहले देखना चाहिए. केदार कश्यप को बृजमोहन अग्रवाल से एक बार सलाह लेनी चाहिए। फिर हमारे ऊपर कोई बयान करें। .
तनाव मुक्त होने अधिकारियों को 12 दिन की छुट्टी पर दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में काम तो कहीं हो ही नहीं रहा है। पूरी सरकार टाइम पास कर रही है। अधिकारियों पर दबाव है, मानसिक तनाव में हैं। मंत्रियों को 12 दिन का योग करना चाहिए। बंगाल, असम में छुट्टी मनाने गए हैं। अधिकारियों को जिम्मेदारी देनी चाहिए।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button