पीसीसी चीफ बैज ने केंद्र और राज्य सरकार पर उठाए बड़े सवाल

रायपुर। जेफ्री एपस्टीन फाइल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी 2017 की इज़राइल यात्रा का उल्लेख सामने आने के बाद पीसीसी चीफ दीपक बैज ने केंद्र सरकार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बैज ने सवाल उठाया कि सरकार इस मामले में चुप क्यों है और कहा कि इस मामले में सरकार को जवाब देना चाहिए। हालांकि विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि एपस्टीन द्वारा की गई बातें बकवास और निराधार हैं, जिन्हें खारिज किया जाना चाहिए।
इसके अलावा बैज ने गरियाबंद हिंसा, धान खरीदी और बजट 2026 को लेकर भी केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गरियाबंद के फिंगेश्वर में सांप्रदायिक हिंसा पर समय पर रोक न होने के कारण घटना हुई और न्यायिक जांच की आवश्यकता है। धान खरीदी में सरकार की विफलताओं पर उन्होंने कहा कि लक्ष्य के बावजूद कई किसानों का पंजीकरण होने के बावजूद टोकन नहीं दिया गया और 29 जिलों में खरीदी कम हुई। बैज ने सरकार से किसानों से माफी मांगने और बचे हुए किसानों का धान खरीदने की मांग की।







