
मुंबई।मुंबई में चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई, वहीं नौ अन्य यात्रियों को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सुबह 9.20 बजे मुंबा रेलवे स्टेशन पर हुआ। दरअसल छत्रपति शिवाजी टर्मिनल की तरफ जा रही लोकल ट्रेन से 10 यात्री फास्ट ट्रैक के पास गिर गए। इस घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है , जबकि 9 लोगों को उपचार के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल कलवा में भर्ती कराया गया है।
