ChhattisgarhCrimeRegion
यात्री बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत

बलौदाबाजार – भाटापारा। जिले के सिमगा थाना के पास दरचूरा में एक यात्री बस को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बस में 35 लोग सवार थे, जिनमें से 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस रायपुर से बिलासपुर जा रही थी। समाचार लिखे जाने तक राहत और बचाव का कार्य जारी है।







