Chhattisgarh

पानीडोबीर किसान आंदोलन धान खरीदी केंद्र की मांग पर चक्का जाम

Share

कांकेर। कोयलीबेड़ा क्षेत्र के पानीडोबीर में धान खरीदी केंद्र शुरू करने की मांग को लेकर स्थानीय किसानों ने कोयलीबेड़ा में चक्का जाम कर दिया है। किसान पिछले साल पानीडोबीर में उपकेंद्र के नाम पर धान खरीदी होने के बावजूद इस साल अब तक खरीदी शुरू न होने से नाराज हैं। उन्होंने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना और चक्का जाम जारी रहेगा। मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद हैं और वे प्रशासन से जल्द धान खरीदी केंद्र शुरू करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक चलने वाली है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button