20 खरीदी केन्द्रों में 3 दिन बंद रहा धान खरीदी

रायपुर। मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों में वर्ष 2024-25 अवधि में धान डंप होने से कितने दिन धान की खरीदी बंद रही? और राइस मिलरों के हड़ताल से कितने दिन धान खरीदी बंद रही? का मामला विधायक इन्द्रशाह मंडावी ने विधानसभा में उठाया।
सहकारिता एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने सदन को बताया किराईस मिलरों के हड़तालके कारण मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 20 खरीदी केन्द्रों में से किसी भी केन्द्र में धान खरीदी बंद नहीं हुई है। सोसाइटी कर्मचारियों के हड़ताल से मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 20 खरीदी केन्द्रों में से किसी भी केन्द्र में धान खरीदी बंद नहीं हुई है। अन्य कारणों से मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 20 खरीदी केन्द्रों में 03 दिन धान खरीदी बंद रही।
मंडावी ने जानना चाहा कि वर्ष 2024-2025 में धान खरीदी का लक्ष्य एवं अब तक की गई धान खरीदी की केंद्रवार जानकारी देवें? इस पर मंत्री कश्यप ने बताया कि वर्ष 2024-25 में धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित नहीं है। मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 20 धान खरीदी केन्द्रों में कुल 1,62,054.28 मे.टन धान खरीदी की गई है।
