Madhya Pradesh
भागीरथपुरा पानी कांड विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की, बीजेपी ने किया पलटवार

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन रहा, जिसमें कांग्रेस ने इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों ने हाथों में दूषित पानी और तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दोषी अधिकारियों के साथ ही संबंधित मंत्री से इस्तीफे की मांग की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार टैक्स तो लेती है, लेकिन जनता को स्वच्छ पानी मुहैया कराने में विफल रही है और मुख्यमंत्री को तुरंत मंत्री से इस्तीफा लेना चाहिए।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी के विधायक उमाकांत शर्मा ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस को नैतिक रूप से इस्तीफा मांगने का कोई अधिकार नहीं है। उनका कहना था कि इस स्थिति के लिए कांग्रेस की नीतियां जिम्मेदार हैं और बीजेपी आगे सुधार करेगी।







