ChhattisgarhPoliticsRegion

धान खरीदी मामले में विपक्ष का विस में हंगामा, कांग्रेस के सभी विधायक निलंबित

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 7वे दिन कांग्रेस के सभी विधायक को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक धान खरीदी मामले को लेकर विधानसभा के गर्भ गृह में जाकर नारेबाजी कर रहे थे। जिसके चलते उन्हें निलंबित किया गया।
मंगलवार को धान खरीदी से जुड़ा मुद्दा गूंजा। चूहों द्वारा धान खाए जाने के मामले को लेकर विपक्ष ने ध्यानाकर्षण और स्थगन प्रस्ताव लाने की कोशिश की। जिसमें सदन में जोरदार हंगामा हो गया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा, जितने धान खाना बताया गया उसके लिए 60 करोड़ चूहे लगेंगे। इतने चूहे कहां से आए? क्या 22 लाख क्विंटल टन धान खा जायेंगे। उमेश पटेल ने कहा, कही ये चूहे मंत्रालय में तो नहीं बैठते है? राघवेंद्र सिंह ने कहा, धान खरीदी केंद्र में धान में नाम भूंसा भर दिया गया है। वहीं भूपेश बघेल ने कहा, मुस्वा को बदनाम किया जा रहा है। 4600 करोड़ के भ्रष्टाचार को छिपाने की कोशिश हो रहीं है। आसंदी से स्थगन प्रस्ताव को स्वीकर कर चर्चा कराने का अनुरोध है। हालांकि सभापति ने स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य कर दिया। इसके बाद विपक्षी विधायकों ने सदन में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी और गर्भगृह तक पहुंच गए। इस दौरान मुस्वा को बदनाम करना बंद करो और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करो जैसे नारे लगाए गए। जिसके बाद सभी विपक्षी विधायक स्वत: निलंबित हो गए। इसके बाद उन्हें सदन छोड़कर बाहर जाने के निर्देश दिए गए।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button