ChhattisgarhRegion

नागपुर मंडल के सिवनी से अयोध्या धाम के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन

Share

रायपुर/नागपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, द्वारा मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए नागपुर मंडल के अंतर्गत सिवनी से अयोध्या धाम और बनारस के बीच विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन (गाड़ी संख्या 08813/ 08814) का संचालन किया जा रहा है।यह गाड़ी 30 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे सिवनी रेलवे स्टेशन से अपनी धार्मिक यात्रा के लिए प्रस्थान करेगी।
विवरण इस प्रकार है –
गाड़ी संख्या 08813 (सिवनी से अयोध्या) 30 मार्च को 9 बजे सिवनी से रवाना होकर छिंदवाड़ा आगमन 10:30 बजे प्रस्थान 10:40 बजे, इटारसी जंक्शन आगमन 16:00 बजे प्रस्थान 16:10 बजे, नरसिंहपुर आगमन 18 बजे प्रस्थान 18:05 बजे, जबलपुर आगमन 19:25 बजे प्रस्थान 19:35 बजे, सतना आगमन 22:50 बजे प्रस्थान 22:55 बजे, प्रयागराज छिवकी आगमन 02:15 बजे प्रस्थान 02:20 बजे, बनारस 07:35 बजे प्रस्थान 09 बजे एवं व्हाया – लोहटा, एम बी डी डी प्रतापगढ़ जंक्शन, सुल्तानपुर होते हुए अयोध्या 14:30 बजे पहुँचेगी।
ठीक इसी प्रकार वापसी यात्रा गाड़ी संख्या 08814 (अयोध्या से सिवनी) 3 अप्रैल को अयोध्या से 20 बजे रवाना होकर वाराणसी जंक्शन आगमन 00:20 बजे प्रस्थान 00:30 बजे, प्रयागराज छिवकी आगमन 6 बजे प्रस्थान 6:05 बजे, सतना आगमन 12:25 बजे प्रस्थान 12:30 बजे, जबलपुर आगमन 17:10 बजे प्रस्थान 17:20 बजे, नरसिंहपुर आगमन 19 बजे प्रस्थान 19:05 बजे, इटारसी जंक्शन आगमन 22:05 बजे प्रस्थान 22:15 बजे, छिंदवाड़ा आगमन 04:05 बजे प्रस्थान 04:10 बजे एवं सिवनी 06 बजे पहुँचेगी।यह गाड़ी कुल 14 एलएचबी कोचों से संचालित होगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button