ChhattisgarhRegion

एलटीटी-हावड़ा-एलटीटी के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन, मूक माटी एक्सप्रेस में 2 अतिरिक्त कोच की सुविधा

Share

रायपुर। ग्रीष्मकालीन के दौरान यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एलटीटी-हावड़ा-एलटीटी के मध्य 1-1 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन और जबलपुर- रायपुर – जबलपुर मूक माटी एक्सप्रेस में स्थायी रूप से कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। एलटीटी-हावड़ा-एलटीटी के मध्य 1-1 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन 14 अप्रैल से शुरु किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 01145 एलटीटी-हावड़ा स्पेशल ट्रेन एलटीटी से 14 अप्रैल (मंगलवार) को चलेगी इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01146 हावड़ा-एलटीटी स्पेशल ट्रेन हावड़ा से 16 अप्रैल (गुरुवार) को चलेगी। इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों में दिया गया है*
गाडी की समय सारिणी
*गाड़ी संख्या 01145 एलटीटी-हावड़ा स्पेशल ट्रेन एलटीटी से 14 अप्रैल (मंगलवार) को 20.15 बजे रवाना होगी तथा ठाणे आगमन 20.40 बजे, प्रस्थान 20.43 बजे, कल्याण आगमन 21.07 बजे, प्रस्थान 21.10 बजे दूसरे दिन नासिक रोड आगमन 00.15 बजे, प्रस्थान 00.18 बजे, भुसावल आगमन 03.35 बजे, प्रस्थान 03.40 बजे, अकोला आगमन 05.55 बजे, प्रस्थान 05.57 बजे, बडनेरा आगमन 07.55 बजे , प्रस्थान 07.58 बजे, नागपुर आगमन 10.15 बजे, प्रस्थान 10.20 बजे, *गोंदिया आगमन 12.04 बजे, प्रस्थान 12.06 बजे, दुर्ग आगमन 14.15 बजे, प्रस्थान 14.20 बजे, रायपुर आगमन 14.55 बजे, प्रस्थान 15.00 बजे, बिलासपुर आगमन 16.45 बजे, प्रस्थान 16.55 बजे,* झारसुगुड़ा आगमन 20.08 बजे, प्रस्थान 20.10 बजे, राउरकेला आगमन 21.40 बजे, प्रस्थान 21.48 बजे, चक्रधरपुर आगमन 23.30 बजे, प्रस्थान 23.35 बजे तीसरे दिन टाटानगर आगमन 00.30 बजे, प्रस्थान 00.35 बजे, खडग़पुर आगमन 02.45 बजे, प्रस्थान 02.50, सांतरागाछी आगमन 05.00 बजे, प्रस्थान 05.05 बजे होते तथा 06.00 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी ।
*इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01146 हावड़ा-एलटीटी स्पेशल ट्रेन हावड़ा से 16 अप्रैल (गुरुवार) को 14.45 बजे रवाना होगी तथा सांतरागाछी आगमन 15.45 बजे, प्रस्थान 15.50 बजे, खडग़पुर आगमन 17.15 बजे, प्रस्थान 17.20 बजे, टाटानगर आगमन 19.30 बजे, प्रस्थान 19.35 बजे, चक्रधरपुर आगमन 20.50 बजे, प्रस्थान 20.55 बजे, राउरकेला आगमन 22.20 बजे, प्रस्थान 22.28 बजे दूसरे दिन झारसुगुड़ा आगमन 00.05 बजे, प्रस्थान 00.07 बजे, *बिलासपुर आगमन 03.15 बजे, प्रस्थान 03.25 बजे, रायपुर आगमन 05.10 बजे, प्रस्थान 05.15 बजे, दुर्ग आगमन 06.15 बजे, प्रस्थान 06.20 बजे, गोंदिया आगमन 08.28 बजे, प्रस्थान 08.30 बजे,* नागपुर आगमन 10.50 बजे, प्रस्थान 10.55 बजे, बडनेरा आगमन 13.37 बजे, प्रस्थान 13.40 बजे, अकोला आगमन 14.37 बजे, प्रस्थान 14.40 बजे, भुसावल आगमन 16.40 बजे, प्रस्थान 16.45 बजे, नासिक रोड आगमन 20.00 बजे, प्रस्थान 20.03 बजे, कल्याण आगमन 22.42 बजे, प्रस्थान 22.45 बजे, ठाणे आगमन 23.05 बजे, प्रस्थान 23.08 बजे होते हुये 23.45 बजे एलटीटी स्टेशन पहुंचेगी ।
इस स्पेशल ट्रेन में 01 एसएलआरडी, 01 पावर कार, 04 जनरल, 03 स्लीपर, 09 एसी-।।।, 02 एसी-।। कोच सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी । गाड़ी संख्या 11702/11701 (जबलपुर – रायपुर – जबलपुर) मूक माटी एक्सप्रेस में 2 अतिरिक्त कोच की सुविधा।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की बेहतर यात्रा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 11702/11701 जबलपुर- रायपुर – जबलपुर मूक माटी एक्सप्रेस में स्थायी रूप से कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस वृद्धि से यात्रियों को अधिक बर्थ और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस ट्रेन की संरचना में यह बदलाव दो चरणों में प्रभावी होगा
प्रथम चरण -13 अप्रैल से ट्रेन में कोच की कुल संख्या 16 से बढ़ाकर 18 कर दी जाएगी जिसमें – वातानुकूलित चेयर कार – 01, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित – 01, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित – 01, द्वितीय श्रेणी शयनयान – 01, द्वितीय श्रेणी आरक्षित सीट – 04, सामान्य / अनारक्षित – 08, दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड – 01, एवं जनरेटर कार – 01 सहित कुल 18 कोच है।
द्वितीय चरण-14 अप्रैल से कोच की कुल संख्या 18 बनी रहेगी, लेकिन उनकी श्रेणियों में संशोधन किया जाएगा। जिसमें – वातानुकूलित चेयर कार – 01, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित – 01, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित – 02, द्वितीय श्रेणी शयनयान – 01, द्वितीय श्रेणी आरक्षित सीट – 04, सामान्य / अनारक्षित – 07, दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड – 01, एवं जनरेटर कार- 01 सहित कुल 18 कोच है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button