Uncategorized

मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर, रुक रुक कर फायरिंग

Share

कांकेर। कांकेर जिले में आज सुबह पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ थाना छोटेबेठिया कोटरी नदी पार के ग्राम आमाटोला व कलपर के बीच जंगल पहाड़ी क्षेत्र में हुई। माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर DRG और BSF की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर रवाना हुई थी। इसके बाद से ही आमाटोला-कलपर के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों ने हथियार के साथ मारे गए नक्सली का शव बरामद कर लिया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। दोनों ओर से रुक रुक कर फायरिंग हो रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button