ChhattisgarhCrimeRegion

दंतेवाड़ा में हुई सोने-चांदी की ठगी का एक आरोपी गिरफ्तार

Share

दंतेवाड़ा। जिले के थाना फरसपाल क्षेत्र अंर्तगत ग्राम झोडिय़ाबाड़म के पटेलपारा में सोने-चांदी के आभूषणों की ठगी करने वाले आरोपी संजय कुमार चौहान निवासी महाराष्ट्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को अपनी बातों में फंसाकर सोने-चांदी के जेवर, नगदी, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान ठगता था। आरोपी के खिलाफ मुंबई-ठाणे क्षेत्र में पहले से ही चार शिकायतें दर्ज थीं। पुलिस ने आरोपी के पास से 6 ग्राम सोना, एक मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा और ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी संजय कुमार चौहान के विरूद्ध थाना फरसपाल में कर्यवाही उपरांत आज सोमवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम झोडिय़ाबाड़म के पटेलपारा में हुई ठगी की शिकायत 8 मार्च 2026 को थाना फरसपाल में दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान, गैस चूल्हा और होम थियेटर के बदले नया सामान दिलाने का झांसा देकर 5 हजार रुपये नकद और सोने का आभूषण लेकर फरार हो गया। मामले में थाना फरसपाल में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।साइबर सेल की मदद से तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय कुमार चौहान (निवासी कल्याण पूर्व, जिला ठाणे, महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button