धान खरीदी मुद्दे पर CM साय बोले– कांग्रेस सिर्फ विरोध की राजनीति कर रही है

धान खरीदी के मुद्दे को लेकर प्रदेश में फिर से गर्माहट देखी जा रही है। इस पर कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन है और केवल विरोध करने के लिए आंदोलन कर रही है। नारायणपुर रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि धान खरीदी की अंतिम तारीख है और खरीदी अच्छे से हो रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों का धान समय पर खरीदा जाए और टोकन वितरण में कोई देरी न हो। मुख्यमंत्री ने जमीन गाइडलाइन में किए गए संशोधनों और उनके वर्किंग पर भी अपडेट दिया। इसके अलावा, निजी अस्पतालों द्वारा आयुष्मान कार्ड से इलाज नहीं करने की स्थिति में उन्होंने कहा कि जो भी बकाया राशि है, वह जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नारायणपुर में दो दिन के प्रवास पर रहेंगे, जहां राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा भी उनके साथ हैं। इस दौरान 361 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा।







