Sports

ओलंपिक विजेता मनु भाकर आएंगी रायपुर

Share

Manu Bhakar in Raipur : रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर 2024 तक 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ मेज़बान की भूमिका निभाएगा। खेल महोत्सव भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित होगा। इस प्रतियोगिता में देशभर से वन विभाग के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण 20 अक्टूबर को समापन समारोह होगा, जिसमें पेरिस ओलंपिक 2024 की पदक विजेता और विश्वप्रसिद्ध निशानेबाज मनु भाकर विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी। उनकी उपस्थिति खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक होगी और वे उनका हौसला बढ़ाएंगी।

इस खेल आयोजन की तैयारियां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में जोर-शोर से की जा रही हैं। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव और नोडल अधिकारी शालिनी रैना की देखरेख में राज्य के खिलाड़ी पेशेवर कोचों के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button