ChhattisgarhCrimeRegion

8 हीरों के साथ ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

Share

गरियाबंद। अवैध हीरा तस्करी के खिलाफ स्पेशल टीम और थाना शोभा की संयुक्त टीम ने 8 हीरों के साथ ओडिशा के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। हीरे की कीमत लगभग 4 लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुसियार बरछा स्थित कचना ध्रुवा मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से हीरा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही स्पेशल टीम और थाना शोभा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम डमरू लाल लहरे ओडिशा बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 8 छोटे-बड़े चमकीले कीमती हीरे बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग 4 लाख रुपए आंकी गई है। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (एचएफ डिलक्स, क्रमांक ओडी 24 एन 6802) जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपए है, को भी जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303 (2) बीएनएस एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 (4) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button