ChhattisgarhCrime

फर्जी मान्यता और वित्तीय गड़बड़ी पर नर्सिंग कौंसिल की रजिस्ट्रार निलंबित

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ नर्सिंग कउंसिल की रजिस्ट्रार दुर्गा उसारे को प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मान्यता देने, वित्तीय अनियमिततायाएं के कारण निलंबित कर दिया है। उन्हें प्रभार से हटाते हुए रायपुर सीएमएचओ कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय से निलंबन आदेश जारी हुआ है।
विभागीय जांच में प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्रस्तावित करना, वित्तीय अनियमितता करना, शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाना, तथ्यों को छुपाकर भ्रमित जानकारी प्रस्तुत करना, नियम विरूद्ध कार्य करना और स्वहित में पद का दुरूपयोग करना पाया गया। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान दुर्गा उसारे को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। यह प्रावधान छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत लागू होता है। वहीं उन्हें रायपुर सीएमएचओ कार्यालय में अटैच किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button