
नई दिल्ली। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें प्रदेश से राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा को संगठन सचिव एवं दिल्ली प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया। हनी बग्गा लगातार 2 वर्षों से दिल्ली प्रदेश के प्रभारी रहे हैं। उनके नेतृत्व में दिल्ली विश्वविद्यालय का चुनाव एनएसयूआई ने जीता एनएसयूआई इसके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली के साथ संगठन का प्रभार भी हनी बग्गा को सौंपा है।
राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने उन्हें दिल्ली प्रदेश के साथ संगठन की जिम्मेदारी दी है। इसके लिए वो उन्हें धन्यवाद देते हैं । यह संगठन की जिम्मेदारी उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसके लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत एवं राष्ट्रीय व प्रदेश के सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार मानता हूँ ।
