EntertainmentNational

दीपिका और रणवीर के घर गूंजी किलकारी

Share

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर बिटिया ने जन्म लिया है। गणेश चतुर्थी के शुभ त्योहार के ठीक एक दिन बाद दोनों के घर पर किलकारी गूंजी हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने रविवार को लक्ष्मी यानी बेटी को जन्म दिया। नन्ही परी के आगमन से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों का परिवार काफी खुश है। फैंस के बीच भी उत्साह देखने को मिल रहा है। गणेश उत्सव के बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर बेटी का जन्म बप्पा के आशीर्वाद से कम नहीं है। दीपिका पादुकोण अस्पताल में भर्ती होने से पहले मुंबई के प्रतिष्ठित सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश के आशीर्वाद लेने भी पहुंची थीं। 

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button