Madhya Pradesh

एसआईटी की सिफारिश के बावजूद मंत्री के खिलाफ कोई निर्णय नहीं

Share

मध्यप्रदेश के बहुचर्चित मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सस्पेंस बरकरार है। एसआईटी की रिपोर्ट में उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की सिफारिश की गई थी, लेकिन सरकार अभी तक कोई निर्णय नहीं ले पाई है। दिल्ली में भी इस मामले पर गहन मंथन हुआ, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को विजय शाह प्रकरण में सुनवाई होने वाली है, और उससे पहले सरकार को मंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति पर फैसला लेना है। इस लिहाज से सरकार के पास अब सिर्फ तीन दिन की मोहलत है।

मामला मई 2025 का है, जब मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने महू में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन सिंदूर में शामिल कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कथित तौर पर कर्नल सोफिया को “आतंकवादियों की बहन” कहा था। कर्नल सोफिया उस समय ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मीडिया को ब्रीफ कर रही थीं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button