Chhattisgarh

जरूरत के समय एंबुलेंस नहीं, ग्रामीणों ने बुजुर्ग महिला को ठेले में पहुंचाया अस्पताल

Share

छत्तीसगढ़ में पुरानीटोली की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला रजनी होता की तबीयत बिगड़ने पर एंबुलेंस उपलब्ध न होने की वजह से स्थानीय लोगों को उसे ठेले पर लादकर जिला अस्पताल पहुंचाना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जीएस जात्रा ने बताया कि कलेक्टर को सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस को बुलाया गया था, लेकिन वह समय पर नहीं पहुंची, इसलिए ग्रामीणों ने मरीज को अस्पताल तक पहुंचाया। फिलहाल, महिला स्वस्थ है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button