ChhattisgarhRegion

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू

Share

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू होने जा रहा है। अब तीन डिवीजन बेंच के साथ-साथ 13 सिंगल बेंच नियमित रूप से मामलों की सुनवाई करेंगी जिनमें एक विशेष सिंगल बेंच स्वयं चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में काम करेगी।
पहली डिवीजन बेंच में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल शामिल रहेंगे। यह बेंच जनहित याचिकाएं, बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिकाएं (हैबियस कॉर्पस), वर्ष 2020 तक के आपराधिक अपील, आपराधिक अवमानना प्रकरण और धारा 482, 419 व 378 के तहत आने वाले मामलों की सुनवाई करेगी।
दूसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस संजय के. अग्रवाल और जस्टिस सचिन सिंह राजपूत रहेंगे। यह बेंच सिविल मामलों, कंपनी अपील, कर (टैक्स) मामलों और 2022 तक के अल्ट्रा वायर्स मामलों की सुनवाई करेगी। साथ ही कमर्शियल अपील भी इसी बेंच के अधीन रहेंगी।
तीसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस संजय अग्रवाल और जस्टिस एन. के. व्यास शामिल होंगे। यह बेंच उन आपराधिक मामलों की सुनवाई करेगी, जो अन्य डिवीजन बेंच को आवंटित नहीं किए गए हैं। इसके अलावा 2016 से लंबित इक्विटेबल अपील और 2022 से जुड़े अल्ट्रा वायर्स मामलों की सुनवाई भी यही बेंच करेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button