Chhattisgarh
भाजपा मोर्चों में नए जिला अध्यक्ष और महामंत्री घोषित

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा और युवा मोर्चा में जिला अध्यक्षों और महामंत्रियों की नियुक्तियां की हैं। ये नियुक्तियां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं। जारी सूची के अनुसार, अल्पसंख्यक मोर्चा में 9 जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा में 5 जिला अध्यक्ष और युवा मोर्चा में 13 जिला अध्यक्षों के साथ-साथ महामंत्रियों को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां पार्टी संगठन को मजबूत करने और विभिन्न मोर्चों में नेतृत्व को सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई हैं।







