Madhya Pradesh
भोपाल से धनबाद-चोपन के लिए नई सीधी ट्रेन सेवा शुरू, यात्रियों को बड़ी सुविधा

उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भोपाल से धनबाद और चोपन के लिए अब सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल स्टेशन से स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन करेंगे, जबकि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़ेंगे। नई सेवा के तहत धनबाद एक्सप्रेस (11631/11632) भोपाल से हफ्ते में तीन दिन चलेगी और चोपन एक्सप्रेस (11633/11634) हर रविवार भोपाल से चोपन के लिए चलेगी। इससे यात्रियों को अब जबलपुर या प्रयागराज में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। धनबाद एक्सप्रेस 1,188 किलोमीटर की दूरी 23 घंटे 35 मिनट में तय करेगी, जबकि चोपन एक्सप्रेस 731 किलोमीटर का सफर 14 घंटे में पूरा कर







