Madhya Pradesh

सैलरी बढ़ाने के नाम पर नया साइबर फ्रॉड, सरकारी कर्मचारियों को अलर्ट

Share

मध्यप्रदेश में साइबर ठग सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामला 8वें वेतन आयोग में सैलरी बढ़ने के नाम पर ठगी के प्रयास से जुड़ा है, जिसमें सरकारी कर्मचारियों के मोबाइल पर “आपकी सैलरी कितनी बढ़ेगी” जैसे संदेश APK फाइल के साथ भेजे जा रहे हैं। जैसे ही यह फाइल डाउनलोड की जाती है, मोबाइल हैक होने और बैंक अकाउंट से पैसे गायब होने का खतरा रहता है। इस बढ़ते साइबर फ्रॉड को देखते हुए इंदौर क्राइम ब्रांच ने एडवाइजरी जारी की है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने साफ कहा है कि कोई भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी किसी भी तरह की APK फाइल डाउनलोड न करें और ऐसे मैसेज से सतर्क रहें, क्योंकि यह नया साइबर ठगी का तरीका है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button