ChhattisgarhCrime
नक्सलियों ने की मुखबिरी के शक में शिक्षा दूत की हत्या

बीजापुर। पीलूर गांव में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में शिक्षा दूत की हत्या कर दी। इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र की है। सूत्रों के मुताबिक, पीलूर गांव के जंगल में नक्सलियों ने शिक्षा दूत की हत्या कर दी। मृतक का नाम विनोद मडे बताया गया है। जिसकी मुखबिरी के शक में हत्या कर दी गई। घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
