Chhattisgarh

नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर चुनी शांति की राह

Share

नारायणपुर। नक्सली क्षेत्र नारायणपुर में 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर शांति की राह चुनी। इनमें 13 इनामी नक्सली भी शामिल हैं। आत्मसमर्पण के समय सभी ने हिंसा छोड़ समाज की मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई। पुलिस और प्रशासन ने इन्हें पुनर्वास नीति के तहत 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। आत्मसमर्पण करने वालों को सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई है। अधिकारियों ने इसे बड़ी सफलता बताया है। साथ ही जिले में ‘बेटी सुरक्षा माह’ के अंतर्गत जागरूकता अभियान भी चलाया गया। बालिकाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। छात्राओं ने अभियान में उत्साह से भाग लिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button